डाकघरों में आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 व 26 मई को

 डाकघरों में आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 व 26 मई को

डाकघरों में आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 व 26 मई को

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (22 मई) – जबलपुर संभाग के अंतर्गत कटनी जिले के डाकघरों में आधार सेवाओं को लेकर 25 एवं 26 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नागरिकों को नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा मोबाइल एवं ईमेल लिंक अपडेट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।आधार सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 22 मई एवं 23 मई को टोकन वितरण किया जाएगा। निर्धारित तिथियों 25 एवं 26 मई को सभी आधार सेवा केंद्र प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक संचालित होंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में स्थित आधार केंद्रों का समय प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक रहेगा।जबलपुर संभाग में इस अभियान के तहत 2 प्रधान डाकघर एवं 36 उपडाकघरों में आधार पंजीयन एवं अपडेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कटनी जिले में संचालित प्रमुख आधार केंद्रों में बाकल, बरही, कटनी सीमेंट फैक्ट्री, कटनी प्रधान डाकघर, कटनी HO-2, माधव नगर, कैमोर, निवार, रीठी, सरोली, मझगवां, सिहोरा एमडीजी, स्लीमनाबाद, उमरियापान एवं विजयराघवगढ़ डाकघर शामिल हैं।डाक विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र पर पहुंचकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0761-2678121 पर संपर्क किया जा सकता है।

डाकघरों में आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 व 26 मई को



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post