राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का भव्य स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में 17 राज्यों के पत्रकारों का महाकुंभ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले- सरकार पत्रकारों के साथ कटनी जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारीओं का किया गया सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षा गृह में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।देश के 17 राज्यों से आए हजारों पत्रकारों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम पत्रकार एकता का अनुपम उदाहरण बना। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सुरेश राही, पद्मश्री सोनिया नित्यानंद, केजीएमयू कुलपति प्रमोद शर्मा, बाल योगी महेंद्र नाथ, लखनऊ महापौर सुषमा खारवाल, विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, डॉ. ए.पी. सिंह (दिल्ली) सहित कई प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई समारोह में कटनी इकाई के पत्रकारों को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र एवं जोमैटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।देवेंद्र मिश्रा का संकल्पराष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा,“पत्रकार हमारा परिवार है। पत्रकारों के साथ जीना और मरना हमारा संकल्प है। यदि किसी पत्रकार को हमारे खून की एक बूंद की भी जरूरत पड़ी तो हम उसे न्योछावर करने को तैयार हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पत्रकारों का एक मंच देखने को मिला है।पत्रकारों की प्रमुख मांगेंदेवेंद्र कुमार मिश्रा ने सरकार के समक्ष पत्रकार हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं:पत्रकार सुरक्षा बिल का शीघ्र पारित होनाप्रत्येक पत्रकार को 50 लाख रुपये का बीमा कवरटोल टैक्स में पूर्ण छूटमासिक भत्ता की व्यवस्थासरकारी नौकरियों में प्राथमिकताफर्जी मुकदमों से मुक्ति एवं हमलों में त्वरित कार्रवाईछोटे एवं मझोले पत्रकारों को समान अधिकारहर जिले में प्रेस क्लब का निर्माणसभी पत्रकारों को आयुष्मान कार्डट्रेन, बस एवं हवाई यात्रा निःशुल्कउपमुख्यमंत्री का आश्वासनउपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा,“राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद देश का सबसे बड़ा और सक्रिय संगठन है। देवेंद्र मिश्रा जी ने पत्रकारों को एकजुट करने का सराहनीय कार्य किया है। हमारी सरकार पत्रकारों के हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनकी मांगों को हम संबंधित स्तर तक पहुंचाएंगे।”पद्मश्री सोनिया नित्यानंद ने देवेंद्र मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी पत्रकारों के दुख-दर्द को एक माला में पिरोकर एकजुटता का कार्य किया है।समारोह में श्रीधाम वृंदावन से आई बांके बिहारी की झांकी ने सभी को आकर्षित किया।

