जिला अस्पताल में 16 मई को लगेगा विशाल निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर कलेक्टर श्री तिवारी ने लोगों से नि:शुल्क कैंसर शिविर का लाभ लेने की अपील

जिला अस्पताल में 16 मई को लगेगा विशाल निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर,

कलेक्टर श्री तिवारी ने लोगों से नि:शुल्क कैंसर शिविर का लाभ लेने की अपील,

जिला अस्पताल में 16 मई को लगेगा विशाल निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर कलेक्टर श्री तिवारी ने लोगों से नि:शुल्क कैंसर शिविर का लाभ लेने की अपील

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की पहल पर शाल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर द्वारा जिला चिकित्सालय कटनी में  शनिवार 16 मई को  प्रातः 8 बजे से विशाल निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने  जिले के अधिक से अधिक लोगों से नि:शुल्क कैंसर शिविर का लाभ लेने एवं कैंसर के प्रति जागरूक होने की अपील की है।

यह शिविर जिला चिकित्सालय, कटनी में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मरीजों को वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में शाल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर के प्रमुख कैंसर सर्जन  डॉ. प्रशांत जैन (टाटा मेमोरियल से प्रशिक्षित) एवं  वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मालती भगत मरीजों की जांच कर परामर्श  देंगे।

सी एम एच ओ डा राज सिंह ठाकुर ने बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार गांठ, मुंह का छाला, असामान्य रक्तस्राव, अचानक वजन कम होना, लंबे समय तक खांसी या कैंसर से संबंधित अन्य लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें इस शिविर में अवश्य जांच करानी चाहिए।

शिविर में आने वाले मरीजों से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं समग्र आईडी साथ लाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने की भी अपील की गई है।

शाल्बी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।

जिला अस्पताल में 16 मई को लगेगा विशाल निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर कलेक्टर श्री तिवारी ने लोगों से नि:शुल्क कैंसर शिविर का लाभ लेने की अपील


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post