PMUM संघ की विभिन्न मुद्दों को लेकर भोपाल में होगी बृहद बैठक
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUM शिक्षक संघ,कर्मचारी कल्याण कोष) द्वारा शिक्षक संवर्ग के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु राजधानी भोपाल में 15 से 20 मई के मध्य एक बृहद बैठक का आयोजन किया जाएगा।संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर राजू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक संघ के प्रांताध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया, संस्थापक प्रान्त प्रमुख सतीश खरे, सह-संस्थापक ब्रजेश असाठीके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित होगी।बैठक में संघ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारी संकुल जनशिक्षक प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में प्रमुख चर्चा के विषय:
टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग (तत्कालिक) मुलाक़ात/न्यायालय/आंदोलन केंद्रीय वेतनमान लागू करने हेतु आंदोलन एवं जागरूकता रणनीतिनियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्राप्त करने हेतु रणनीति (आंदोलन / न्यायालय / मुलाकात)संघ की दूसरी प्रमुख मांग—कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना सरकार द्वारा लागू करने पर विस्तृत चर्चा।कर्मचारी कल्याण कोष को और सरल एवं प्रभावी बनाने पर विचार मोबाइल ऐप के स्वरूप एवं सुधार पर चर्चा
कर्मचारी कल्याण कोष की आगामी योजनाओं की घोषणा
संकुल,ब्लॉक, जिला,संभाग, प्रान्त के पदाधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा एवं सहायता संबंधी प्रस्ताव, सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा एवं उन पर कार्य,प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर (राजू) तिवारी,कर्मचारी कल्याण कोष PMUM संघ म.प्र.

