कटनी,नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं का जनआक्रोश,काली पट्टी बांध कर निकाली जन आक्रोश पदयात्रा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी (24 अप्रैल) – नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने को लेकर आज शहर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन किया, जिसमें अधिनियम के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
सम्मेलन के बाद महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, सभी महिला एमआईसी सदस्य, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता कर कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया।
महापौर श्रीमती सूरी ने अपने संबोधन
में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है, और इस अधिनियम को शीघ्र पारित किया जाना आवश्यक है।महिलाओं का कहना था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसे पारित न किया जाना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन में महिलाओं का आक्रोश साफ देखने को मिला।

