ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मां की डांट से नाराज होकर घर से गई नाबालिग बालिका को जबलपुर से किया सकुशल दस्तयाव
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी. दिनांक, 22 अप्रैल, 2026पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश स्तर पर नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयावी हेतु 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक,विशेष अभियान "ऑपरेशन मुस्कान"चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने परिवार से अलग हुए नाबालिग बालक/बालिकाओं को सकुशल दस्तयाव कर उनके परिवारों से मिलाना व परिवार में फिर मुस्कान को लौटाना है।
पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा
द्वारा ऑपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान प्रतिदिन नाबालिग बालक/बालिका संबंधी लंबित मामलों की समीक्षा की जाकर अधिक से अधिक दस्तयावी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर नाबालिग बालक/बालिकाओं की सकुशल दस्तयावी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है।इसी तारतम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा एक 16 वर्षीय किशोरी को सकुशल दस्तयाव कर उसके परिवार से वापस मिलाने में बड़ी सफलता प्राप्त की। दिनांक 20.04.2026 को ग्राम कैलवारा खुर्द छैघरा जिला कटनी निवासी फरियादी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया मेरी 02 लड़कियां हैं, दिनांक 20.04.2026 को दोपहर में झुरही टोला खेत पर गया था। घर में दोनों लड़कियां घर पर ही थी। रात में करीब 09.00 बजे जब घर लौटा तो देखा कि बड़ी लड़की जिसकी उम्र 15 वर्ष 09 माह है घर पर नहीं थी। छोटी लड़की ने बताया कि दीदी दिन में करीब 04.30 बजे घर में बिना बताए कहीं चली गई है। फरियादी द्वारा अपनी लड़की की पता तलाश आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में किया लेकिन उसका कहीं पता नही चला फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने का संदेह व्यक्त किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 400/2026 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के क्रम में नाबालिग बालिका के मोबाईल फोन की लोकेशन प्राप्त की गई, जिसमें नाबालिग के जबलपुर तरफ जाने के संबंध में जानकारी लगी किन्तु मोबाईल बंद होने के कारण सटीक जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी। परिवार के लोगों से जबलपुर में रिश्तेदारी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर फाने के माध्यम से पूछताछ की गई परंतु नाबालिग बालिका का कोई पता नही लग रहा था।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा
अपहृता के मोबाईल की लोकेशन के आधार पर तत्काल एक टीम गठित कर अपहृता की पता तलाश व सकुशल दस्तयावी हेतु जबलपुर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा जबलपुर पहुंचकर अपहृता की पता तलाश करते हुए जबलपुर रेल्वे स्टेशन के बाहर से सकुशल दस्तयाव कर कटनी लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय द्वारा नाबालिग बालिका से घर से जाने के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिका द्वारा परीक्षा में नंबर कम आने और मम्मी के डांट देने से नाराज होकर घर में बिना बताए बुआ के घर जबलपुर में जाने के लिए चली गई थी। नाबालिक बालिका को भविष्य में ऐसा न करने की समझाईश देते हुए परिवारजनों को बालिका का ध्यान रखने हेतु बोला गया। बालिका को सकुशल पाकर परिवारजनों द्वारा कोतवाली पुलिस का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-
पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक 🌹नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राखी पाण्डेय, सउनि. दीपेन्द्र शर्मा,अनमोल सिंह,सतेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।

