कटनी,पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा की,बैठक आयोजित
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से अपराध निकाल, संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी प्रतिशत, बाउंड ओवर कार्यवाही,ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन शिकंजा के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों
पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपराधों का निराकरण किया जाए। जिन विवेचकों द्वारा समयावधि पूर्ण होने के बावजूद अपराध लंबित रखे गए, उन पर 500-500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों
के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि उनका प्राथमिक स्तर पर ही त्वरित, संतोषजनक एवं पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख
अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर निर्धारित समय सीमा में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।इसके अतिरिक्त गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग करने तथा उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था
बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

