थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा चंद घंटो मे नबालिग बालक को त्वरित कार्यवाही करते हुए कटनी स्टेशन से किया दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालक को तलाश करने में मिली सफलता।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालक के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 224/26 धारा 137(2) बीएनएस की अपहृत बालक को थाना क्षेत्र के सीसीटीव्ही कैमरो की फुटेज के आधार पर रेलवे स्टेशन कटनी से चंद घण्टो मे पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालक के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
पुलिस कार्यवाही में,सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत, राजेश चौधरी, राजेश काछी ,अर्पित पटेल, की सराहनीय भूमिका रही सराहनीय भूमिका रही ।

