बिलहरी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक गुमशुदा बालिका को शिरडी महाराष्ट्र से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ :दिनांक 14.4.26 को फरियादी द्वारा बिलहरी चौकी में उपस्थित आकर रिपोर्ट कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की घर से बिना बताए कही चली गई है तब बिलहरी कुठला पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया था ।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को नाबालिग बालक बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर शीघ्र दस्तयाब करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय एवं स्टाफ द्वारा अपराध क्रमांक 298/26 धारा 137 (2) बीएनएस की गुमशुदा नाबालिक बालिका को
शिरडी महाराष्ट्र
से दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर उनके चेहरे में मुस्कान लौटाई |
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय,सउनि दामोदर राव, आरक्षक सौरभ जैन, विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

