कटनी।जिले भर का शिक्षक पूरी एकजुटता से टेट का विरोध दर्ज कर सौंपेगा ज्ञापन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी ने जानकारी दी कि टेट की अनिवार्यता के विरोध में आज जिले के समस्त शिक्षक संघ एवं संगठन एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे तथा शासन को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए तथा वर्ष 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इससे पूर्णतः मुक्त किया जाए।
उन्होंने बताया कि जिले के इतिहास में यह पहला अवसर है जब सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर आकर अपनी एकता और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह एकजुटता शिक्षक संवर्ग के सम्मान, अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
संयुक्त मोर्चा के सरमन तिवारी, संजय अग्रवाल, राकेश दुबे, नवनीत चतुर्वेदी, विपिन तिवारी, आशीष उरमलिया, जे.पी. हल्दकार, रमाशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, अखिलेश पांडेय, रामाधार सरावगी, देवेंद्र तिवारी, रजनीश तिवारी, इलयास खान, राकेश रंजन परोहा, सुशील दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षकों से अपील की है कि वे आज दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के सामने अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दें।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा कटनी।
