बिलहरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खाते से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार,खाते में हुई थी 4.26 करोड़ की धोखाधड़ी

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक 7 अप्रैल 2026- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा धोखाधड़ी के मामले में कमीशन लेके खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
आवेदक राजेंद्र विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय,रामपाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी रोशन नगर के द्वारा दी गई लिखित आवेदन में बताया कि आर्यवत शिक्षा समिति रोशन नगर कटनी को पैसे की आवश्यकता होती है जीशान पिता कुश्तर उर्फ रहमान निवासी नजीराबाद जिला सतना द्वारा उक्त संस्था को डोनेशन दिलाने के नाम पर संस्था की एक्सिस बैंक का खाता प्राप्त कर संस्था के खाते में 4.26 करोड़ का लेनदेन का धोखाधड़ी किया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 318(4),319(2) बीएनएस का
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान जिस बैंक खाते से धोखाधड़ी हुई उस अकाउंट से जुड़ी मोबाइल नंबर की सिम और मोबाइल का उपयोग करने वाले आरोपी अभिषेक नार्कर पिता अनिल नार्कर उम्र 25 साल निवासी पूनम नगर अंधेरी ईस्ट मुंबई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने बताया अभिषेक को उसके मित्र प्रशांत पद्मने और अब्दुल सत्तार ने काम बताया कि तुम्हे होटल में मोबाइल लेके रुकना पड़ेगा जिसके हफ्ते के 15000 रुपए और महीने के 60000 रुपए मिलेंगे उस मोबाइल में forwaded messages app से खाते में साइबर फ्रॉड का पैसा डाला जाएगा।अब्दुल सत्तार व प्रशांत पद्मने के खिलाफ पूरे भारत में करीब 54 धोखाधड़ी के आपराधिक प्रकरण दर्ज है जो दोनों वर्तमान में फरार है जिनकी दुबई में होने की सूचना है जिसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया है । आरोपी अभिषेक नार्कर को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है ।
आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र व भारत के अन्य राज्यों में करीब 54 धोखाधड़ी के मामले पूर्व से दर्ज है ।
पुलिस कार्यवाही में,सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव,संतोष प्रजापति,लव उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।
