कटनी,शासकीय हाई स्कूल बिचुआ का परीक्षा परिणाम आस- पास के विद्यालयों से कही बेहतर।,,
बच्चों में शिक्षा की अलख जगाइये उनका दाखिला कराइये।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,अच्छी शिक्षा ही एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण करती हैं और एक अच्छा व्यक्ति अच्छे समाज का निर्माण करता हैं।
विद्या-विद्यार्थी-विद्यालय के प्रति कृत संकल्पित शासकीय हाई स्कूल बिचुआ ब्लॉक कटनी आइये सुनहरा भविष्य बनाइये।
जिस ट्रेन, बस में ज्यादा भीड़ होती हैं उस वाहन में कोई यात्रा नहीं करना चाहता सबको बैठने के लिये जगह चाहिये ठीक उसी प्रकार जिस विद्यालय में कम बच्चें होंगे वहाँ अच्छा माहौल होगा पढ़ाई भी अच्छी होंगी और लाभ एवं अवसर सभी क़ो मिलेगा।। इसलिये स्वाविवेक का प्रयोग करते हुए शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में दाखिला कराइये किसी के बहकावे में मत आइये। बच्चा आपका हैं तो निर्णय भी आप स्वयं लीजिये।

