कटनी,तकनीक से सुरक्षा की ओर: पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने 'ट्रैफिक पाठशाला' में सीखा सुरक्षित ड्राइविंग का हुनर

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़​कटनी,दिनांक: 17.04.2026सड़क सुरक्षा एवं यातायात संवर्धन शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को लेकर आज कटनी पुलिस द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यातायात थाना कटनी में नवनिर्मित 'ट्रैफिक पाठशाला' एवं 'अत्याधुनिक सिम्युलेटर कक्ष' का अनुभव लेने हेतु आज गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया।

बिना सड़क पर उतरे सीखी 'सड़क की भाषा'

भ्रमण के दौरान छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षा मानकों की विस्तृत व तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'वर्चुअल ड्राइविंग सिम्युलेटर' रहा। 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र छात्राओं को सिम्युलेटर पर बैठाकर वास्तविक सड़क जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराया गया। इससे छात्राओं ने बिना किसी जोखिम के सुरक्षित दशा में वाहन चलाने और 'सड़क की भाषा' (Road Signs) को व्यावहारिक रूप से समझा एवं पात्र छात्राओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए ।

 जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प

इस नवाचार का उद्देश्य युवाओं में यातायात के प्रति केवल डर नहीं, बल्कि समझ और जिम्मेदारी विकसित करना है। थाना प्रभारी एवं यातायात टीम द्वारा छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार चालक बनने हेतु प्रेरित किया गया।

कटनी,तकनीक से सुरक्षा की ओर: पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने 'ट्रैफिक पाठशाला' में सीखा सुरक्षित ड्राइविंग का हुनर

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post