चौकी निवार पुलिस ने ग्राम ठरका के विवेक सिंह के खेत से भारी मात्रा मे जप्त की अवैध शराब दो आरोपी फरार

चौकी निवार पुलिस ने ग्राम ठरका के विवेक सिंह के खेत से भारी मात्रा मे जप्त की अवैध शराब दो आरोपी फरार

चौकी निवार पुलिस ने ग्राम ठरका के विवेक सिंह के खेत से भारी मात्रा मे जप्त की अवैध शराब दो आरोपी फरार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा,संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने क्षेत्र में *अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर की कार्यवाही

दिनांक 9/4/2026 को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम गाता खेडा का मुकेश चौधरी जो बिवेक सिंह का खेत सिकमी मे लिया है  जो गेहूँ की खेती किया था वह खेत मै बने कमरे मै देशी शराब छिपा कर रखा है एवं बेचने के फिरक मै है कि मुखविर सुचना का पंचनामा प्र,आर,76 गौरव सेन एवं आर,352 अरबिन्द कुशवाहा के समक्ष तैयार किया जाकर रोजनामचा सान्हा मे इन्द्राज कर आर,549 बकील यादव को खेत स्वामी बिवेक सिंह राजकपूर को ग्राम ठरका खेत मे उपस्थित होने हेतू नोटिस देकर रवाना किया जाकर हमराह स्टाप को भी मुखविर की सूचना से अवगत करा कर तस्दीक हेतु हमराह सउनि कमलेश्वर शक्ला,प्र.आर,76 गौरव सेन,प्र.आर.48 देवेश कुमार के रवाना हुआ जो से अवगत कराया गया विवेक सिंह राजकपूर एवं साक्षी फूलचंद बर्मन पिता विजय बर्मन एवं रोहणी प्रसाद विश्वकर्मा के साथ खेत मे बने मुखबिर के बताये कमरा को चैक किया जो लकडी के बने  तखत के ऊपर 11 खाकी रंग के कार्टुन मे प्रत्येक खाकी रंग के कार्टुन मे 50-50 पाव के लाल मसाला मदिरा  रखे मिले जो प्रति प्लास्टिक की पाव की शीशी मे 180 एम एल देशी लाल मासाला मदिरा भरी शील बंद मिली जो कुल 550 नग(180 =99 वल्क लीटर) कीमती 60500/रूपये एवं 03 खाकी रंग के कार्टुन मे 50-50 नग प्लास्टिक की शीशी मे देशी प्लेन मदिरा भरी शील बंद कुल 150 नग एवं एक सफेद बोरी मे 80 नग देशी प्लेन मदिरा 230 नग(180-30 वल्क लीटर) कुल 130 लीटर कीमती करीबन 83500/रू की उपरोक्त समक्ष गवाहो के जप्त किया गया एवं सभी 15 पेटियो से 02- 02 पाव सेपंल  30 नग जो सैम्पल एवं जप्ती माल को गवाहो के समक्ष शील बंद किया जाकर A1 से O2 तक मार्ग किया गया मौके पर ही खेत मालिक विवेक सिंह एवं राजकिशोर के लडके राजकपूर से खेती करने के सबंध  पूछताँछ कथन लेख किया गया  जो बताये की ग्राम गाताखेडा के मुकेश चौधरी पिता गेंद लाल चौधरी थाना एन. के. जे. को 25000/रू मे खेती करने का सिकमी(ठेका) दिया गया था और उसी के साथ में ठरका का पुस्सु भुमिया पिता अट्ठी भूमिया भी खेत मे तकवारी करता था मेरे खेत की सम्पूर्ण जबाबदारी मुकेश चौधरी एवं पुस्सु भुमिया की थी जो खेत के कमरे मे शराब मिली है वह मुकेश चौधरी एवं पुस्सु भुमिया की है दोनो की तलाश आसपास के क्षेत्रो मे किया जो नही मिले आरोपी मुकेश चौधरी एंव पुस्सु भुमिया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने  से अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।                            

 पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका

चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्र,सउनि. कमलेश्वर शुक्ला,देवेश कुमार,गौरव सेन,अरविंद कुशवाहा बकील यादव की विशेष भूमिका रही।

चौकी निवार पुलिस ने ग्राम ठरका के विवेक सिंह के खेत से भारी मात्रा मे जप्त की अवैध शराब दो आरोपी फरार




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post