आरके,सिह सैनी के नामांकन जुलूस में कटनी व आसपास के क्षेत्र से लगभग 50 अधिवक्ता शामिल हुए एडवोकेट अंजुला सरावगी बजाज
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य एडवोकेट अंजुला सरावगी बजाज के निर्देश पर एडवोकेट अक्षय बजाज के साथ कटनी, कैमूर, विजयराघवगढ़, बरही के लगभग 50 अधिवक्ता भाई बहनों ने मध्य प्रदेश के लोकप्रिय अधिवक्ताओं के सुख-दुख में सदैव खड़े रहने वाले एवं उनके कार्यों को तुरंत निराकरण करने वाले मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष एवं कटनी मंडला जिला प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आरके सिंह सैनी जी के मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद 2026 चुनाव के नामांकन जुलूस में शामिल होकर श्री आरके सिंह सैनी जी को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया। नामांकन जुलूस के उपरांत श्री आरके सिंह सैनी जी ने सैंकड़ो की संख्या मे मौजूद अधिवक्ता भाइयों एवं बहनो को संबोधित करते हुए कहा कि कटनी जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य एडवोकेट अंजुला सरावगी बजाज एवं मंडल नरसिंहपुर पाटन रीवा एवं अन्य जिलों से वकीलों के हित एवं उनके कार्यों के लिए हमको आवेदन पत्र प्राप्त हुए है उसमे से लगभग 50 प्रतिशत समस्याओं का निराकरण करा दिया गया है शेष कुछ समस्याएं के निराकरण का पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय से अप्राप्त है, जिसको अति शीघ्र पुनः पत्राचार कर समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा हम सदैव अधिवक्ता भाइयों एवं बहनों के समस्याओ के समाधान के लिए हमेशा आपके साथ हैं और आपका मान सम्मान बनाए रखना हमारा दायित्व है। कटनी से एडवोकेट अक्षय बजाज के साथ एडवोकेट राजेश सिंह,संजय उपाध्याय, श्रीमती रंजना उपाध्याय,मंगलजीत सिंह,समर सैनी, अनुराग गुप्ता, सुदीप सैनी,कमलापति तिवारी, यशपाल सिंह राजपूत,कहकशा मंसूरी,एन.बी. गुरूंग, महेन्द्र चक्रवर्ती, दौलत रजक, विकास कनौजिया, माही विश्वकर्मा, पूनम रैदास,रवीन्द्र सिंह परिहार,विक्रांत सैनी,उपेंद्र सिंह,नौमी पटेल, निधि सोनकर, दीपमाला यादव, शिल्पी उपाध्याय, सभया दुबे, परिधि आर्य, पूजा सोनी, हेमलता सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव,सचिन यादव,मालती कुशवाहा, पापिया घोष, रेणुका शुक्ला, उपस्थित थे।
