पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया के कटनी आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस एवं सेवा दल द्वारा
जगन्नाथ चौक में ढोल नगाड़ों आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया!
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उत्साह देखने को मिला,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री अजय सिंह ‘राहुल भैया’ के कटनी नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस एवं सेवादल द्वारा जगन्नाथ चौक में डोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं फूल-मालाओं से भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और उत्साह देखते ही बन रहा था।
अपने प्रवास के दौरान राहुल भैया ने शहर के विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के आवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों एवं कांग्रेस को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की। इस क्रम में वे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन बत्रा, पूर्व पार्षद एवं जिला महामंत्री मंजू निषाद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जैन ‘कक्का’ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं व्यवसायी सुभाष जैन के प्रतिष्ठान पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने प्रताप सिंह चौहान, करन सिंह एवं ठाकुर गुमान सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की।
राहुल भैया भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा में भी सम्मिलित
और भगवान परशुराम जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने गुलाम भाई एवं रुस्तम भाई के परिवार से सौजन्य भेंट की।इसके बाद वे शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के निवास पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी पुत्री डॉ. खुशी शुक्ला को एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने पर आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आगे राहुल भैया जिला कांग्रेस कार्यालय, आस्था प्लाजा कटनी पहुंचे, जहां ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से भेंट कर संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इसके पश्चात उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिथलेश जैन एवं राजकुमारी जैन के निवास पर भेंट की तथा पार्षद स्वर्गीय ईश्वर बहरानी जी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस परिवार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है” एवं स्व. बहरानी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता झम्मतमल थारवानी जी के निवास पहुंचकर भी मुलाकात की।
माननीय राहुल भैया के इस दौरे से कटनी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा,उत्साह एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प देखने को मिला।
दौरे में उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,सेवादल,महिला कांग्रेस,एवं सभी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे ।

