बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को,जप्त कर की कार्यवाही

बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को,जप्त कर की कार्यवाही,,

बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को,जप्त कर की कार्यवाही

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक,21अप्रैल,2026पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 21.04.2026 को थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण दौरान  ग्राम परसवारा मोड़  में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक नीले  रंग का न्यू हॉलैंड कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली रेत से भरा बिना नंबर का पकड़ा गया।

जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक जय प्रकाश पटेल पिता गंगा प्रसाद पटेल उम्र 27 साल निवासी परसवारा थाना बरही जिला कटनी मध्यप्रदेश मौके में मिला है, ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज पता करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।

पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका

निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे,प्रधान,उदयपाल,अतुल तिवारी , विवेक श्रीवास्तव, विवेक कुमार यादव की विशेष भूमिका रही।कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को,जप्त कर की कार्यवाही


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post