कटनी,वन मंडल कार्यालय में शोक सभा आयोजित शाहिद वनरक्षक हरकेश गुर्जर की स्मृति पर

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, दिनांक, 13 अप्रैल 2026वनमंडल कार्यालय सहित वनमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेंज कार्यालयों में सायं 5 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा हाल ही में शहीद हुए वनरक्षक हर्केश गुर्जर की स्मृति में आयोजित की गई, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि हर्केश गुर्जर का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्र
वाई जारी रखने और वन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति
के लिए प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे वनमंडल में शोक का माहौल व्याप्त रहा।
