बड़वारा पुलिस ने नाबालिक बालक को भोपाल से दस्तयाब कर किया परिजनों की सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस,अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी,रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाही,पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर नाबालिक बालक बालिकाओं को दस्तयाच करने हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। दिनांक 10.04.2026 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट लेख कराई थी इसका लड़का जिसकी उम्र करीब 17 साल है जो बिना बताये कहीं चला गया है। फरियादिया को शंका है कि इसका नाबालिक लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अपहृत बालक को दिनांक 13.04.2026 को भोपाल से लाकर दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि, के के पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह,रवि

