कटनी,रीठी क्षेत्र के खुसरा नैगवा में आज भी चट्टानों के नीचे टपकते पानी से करते गुजर बसर बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण

कटनी,रीठी क्षेत्र के खुसरा नैगवा में आज भी चट्टानों के नीचे टपकते पानी से करते गुजर बसर बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण,,

कटनी,रीठी क्षेत्र के खुसरा नैगवा में आज भी चट्टानों के नीचे टपकते पानी से करते गुजर बसर बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शासन के द्वारा घर-घर नल जल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि नागरिकों को परेशानी ना हो लेकिन आजादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां पर कुछ खास प्रबंध नहीं किए गए हैं जुटाई गई जानकारी के अनुसार जिले के रीठी तहसील से एक हैरान कर देने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।

ग्रामीण कहते हैं भगवान शंकर का आशीर्वाद 

घने जंगलों के बीच बसे ग्राम पंचायत नेगवा के खुसरा गांव में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यहां न तो हैंडपंप की व्यवस्था है और न ही नल-जल योजना का कोई लाभ।

योजनाओं से वंचित ग्रामीण 

गांव के लोग आज भी पत्थरों की चट्टानों से निकलने वाले पानी पर निर्भर हैं। यही पानी उनकी प्यास बुझाता है और यही उनके जीवन का एकमात्र सहारा बना हुआ है,,ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी भगवान शंकर की कृपा से चट्टानों से निरंतर निकलता रहता है, और वर्षों से यही व्यवस्था उनके जीवन को चलाए हुए है।

योजनाएं अधर में 

हालांकि, यह स्थिति प्रशासनिक दावों पर भी सवाल खड़े करती है, जहां एक ओर विकास की बातें होती हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है। रीठी क्षेत्र की यह खबर हर वर्ष अखबार की सुर्खियां बनती हैं और योजना भी बनती हैं लेकिन कुछ दिखता नहीं,,

कटनी,रीठी क्षेत्र के खुसरा नैगवा में आज भी चट्टानों के नीचे टपकते पानी से करते गुजर बसर बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post