अभाविप नरसिंहपुर विभाग द्वारा वंदे मातरम के 150वे वर्ष पर आयोजित "वंदे मातरम् रथ यात्रा,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, प्रथम दिवस पर कटनी नगर के विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में माँ भारती के जय घोष के साथ यात्रा पहुंचीं एवं द्वितीय दिवस पर यात्रा कटनी नगर के विभिन्न महाविद्यालय परिसरों के साथ-साथ कटनी डिग्री कॉलेज में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के यूनिट कैंप में माँ भारती के जय घोष के साथ पहुंची। यात्रा के तृतीय दिवस "वंदेमातरम् रथ" बरही, विजयराघवगढ़, कैमोर के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में जाकर युवाओं के बीच में वंदे मातरम गायन के पश्चात सभी से वंदे मातरम् के रचयिता श्री बंकिम चंद्र चटर्जी जी के बारे में जानने एवं उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंद मठ को पढ़ने एवं वंदे मातरम को अपने जीवन में आदर्श बनाते हुए भारत माता के प्रति सेवा का भाव जागृत करने को कहा यात्रा संयोजक एवं कटनी विभाग संयोजक सीमांत दुबे ने बताया कि वंदे मातरम रथ यात्रा का आयोजन करने का उद्देश्य यह है कि कैसे विद्यार्थी जीवन में रहते हुए हर एक विद्यार्थी अपनी शिक्षा के साथ भारत भूमि एवं भारत माता की सेवा कैसे कर सकता है इस भाव को जागृति करना एवं हमारे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के प्रति ऐसा भाव प्रकट करना जिसने हमारे स्वतंत्रता संग्राम मे भी अहम भूमिका निभाई हो जिसमें हमारे देश के लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भारत माता के प्रति समर्पण का भाव जगाया हो यह गीत कल भी उतना ही महत्वपूर्ण था आज भी है और आने वाले हजारो सालों के बाद भी यह गीत उतना ही महत्वपूर्ण होगा! यात्रा कटनी, सिहोरा, होते हुए नरसिंहपुर मे इसका समापन होगा यात्रा मे महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुब्रत जैन एवं विभाग संयोजक (यात्रा संयोजक) सीमांत दुबे पूरे समय साथ रहेंगे!

