बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो अपहृत बालिकाओ को हरिद्वार उत्तराखंड से किया दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी', दिनांक 16./4./2026,
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ विशेष ऑपरेशन मुस्कान ” के तहत,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।टीम द्वारा थाना बरही के 1. अप. क्र. 278/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. 2. 279/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस.के मामले की अपर्हत बालिकाओ को हरिद्वार उत्तराखंड से ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिकाओ को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिकाओ को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान।
पुलिस की सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष भूमिका
थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह,स उ नि दिनेश सिंह बघेल, की मुख्य भूमिका रही।

