कटनी,थाना एन.के.जे.पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

कटनी,थाना एन.के.जे.पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

कटनी,थाना एन.के.जे.पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, दिनांक,- 16 /4 /2026  पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अति पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक  रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।

कटनी पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे  ’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर बालिका के घर के आसपास के कैमरा फुटेज आदि देखे गए ।प्रकरण मे थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प मिशन चौक से अपहृत नाबालिग बालिका को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । नाबालिक बालिका से पूछताछ करने पर उसका 10वी कक्षा के रिजल्ट में फेल हो जाने के कारण घर से बाहर चली जाना बतायी,बालिका  के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है। 

 पुलिस कार्यवाही में,सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी एनकेजे उप.निरी.रुपेन्द्र, राजपूत,राजेश चौधरी राजकुमार शर्मा,आरिफ हुसैन,विनोद सिंह मार्को,पुष्पलता मिश्रा एनआरएस सोनू की सराहनीय भूमिका रही ।

कटनी,थाना एन.के.जे.पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post