कटनी,मदन मोहन चौबे वार्ड, बंधवा टोला में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई,,
कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला जी के नेतृत्व में आयोजित,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह को उनके जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना की।
एड. अमित शुक्ला जी ने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता एवं न्याय को मजबूत करना चाहिए।
इस अवसर पर वार्ड के सभी निवासियों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भावुक होकर कहा कि पहली बार किसी राजनीतिक दल द्वारा उनके बीच आकर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई और मिठाई वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद मंजू निषाद, नारायण निषाद, अजय कोल, श्याम यादव, विजय मंगल चौधरी, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, विनोद अहिरवार, अभय खरे, कैलाश कनौजिया, क्रांति चौबे, हरनाम सुंदरानी, हर्षित मिश्रा सहित सभी वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

