ASI रमाकांत दुबे को सेवानिवृत्ति पर सम्मान पूर्वक पुलिस चौकी निवार स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।निवार :पुलिस चौकी निवार में सहायक उप-निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक,रमाकांत दुबे की सेवानिवृत्ति पर उनके सहकर्मियों और स्टाफ ने हार्दिक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।समारोह के दौरान स्टाफ ने सहायक उप निरीक्षक रमाकांत दुबे के लंबे सेवा काल में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भावुक क्षणों के बीच एक-दूसरे से विदा ली।ASI रमाकांत दुबे ने अपने पूरे सेवा काल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया, जिसकी सराहना उनके सहयोगियों ने की।यह विदाई समारोह पुलिस विभाग में सहकर्मियों के बीच मौजूद मित्रता और एकजुटता का सुंदर उदाहरण रहा।

