कटनी,सम्पूर्ण एकजुटता के साथ 8 अप्रेल को संवर्ग है तैयार

कटनी,सम्पूर्ण एकजुटता के साथ 8 अप्रेल को संवर्ग है तैयार

कटनी,सम्पूर्ण एकजुटता के साथ 8 अप्रेल को संवर्ग है तैयार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।वर्षों की सेवा के बाद शिक्षकों को अपात्र और अयोग्य बताकर टीईटी परीक्षा अनिवार्य करना शिक्षक संवर्ग के सम्मान और स्वाभिमान पर प्रश्नचिह्न है।यह उनकी राष्ट्रसेवा का अपमान,उनकी राष्ट्रभक्ति पर संदेह तथा वर्षों से नियम-निर्देशों का अक्षरशः पालन कर रहे शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि रमाशंकर राजू तिवारी ने अपनी प्रेस विग्यप्ति में बताया कि इन्हीं ज्वलंत मुद्दों को लेकर 29 मार्च को राजधानी भोपाल के गांधी भवन में प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया तथा आंदोलन का ऐलान किया गया।उसी क्रम में मोर्चा की मंशानुसार कटनी जिले में भी समस्त शिक्षक संगठनों की बैठक आयोजित की गई,जिसमें सभी संघों ने अटूट और अखंड एकता का परिचय देते हुए संयुक्त मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में पूर्ण एकजुटता के साथ सहभागिता का संकल्प लिया।निर्णय लिया गया कि प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कटनी जिले में भी जिला स्तर पर 8 अप्रैल को एक दिवसीय धरना,11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन तथा 18 अप्रैल को भोपाल में विशाल आंदोलन कर टीईटी अनिवार्यता का मुखर विरोध किया जाएगा और इसे हर हाल में वापस लेने का दृढ़ निश्चय किया गया।आज की बैठक में जिले के समस्त शिक्षक संगठनों,राज्य शिक्षक संघ, आज़ाद अध्यापक संघ,शासकीय शिक्षक संघ,पीएमयूएम संघ, शिक्षक संघ म.प्र.,एनएमओपीएस संघ,प्रांतीय शिक्षक संघ, म. प्र. शिक्षक संघ,राज्य कर्मचारी संघ,शिक्षक कांग्रेस अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, म.प्र.राज्य शिक्षक कांग्रेस आदि ने एकजुट होकर 8 अप्रैल के धरना कार्यक्रम में प्रत्येक शिक्षक की सहभागिता का आह्वान किया।जिले के समस्त शिक्षकों के साथ-साथ संवर्गहितैषी संगठनों ने भी पूर्ण सहयोग और सहभागिता का आश्वासन देते हुए टीईटी वापस होने तक संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।बैठक में सरमन तिवारी,गणेश शंकर गर्ग,शिवदास यादव,नवनीत चतुर्वेदी,जे.पी.हल्दकार,रमाशंकर तिवारी,संजय मिश्रा,देवेंद्र तिवारी, अखिलेश पांडेय,रजनीश तिवारी, सुशील तिवारी,सुशील दुबे, रामाधार सोनू सरावगी,राकेश पाठक,मनीष दीक्षित,इलयास खान,श्रीकांत शुक्ला,राकेश रंजन परौहा,बालमुकुंद त्रिपाठी,मौजी लाल चक्रवर्ती,शैलेन्द्र सिंह बघेल, रवि सिंह,अरुण सिंह परिहार, शैलेन्द्र खम्परिया,सुदामा यादव, गणेश प्रसाद चौरिहा,दिनेश तिवारी, रामजस पटेल,के.एल.यादव, प्रदुम्मन दत्त तिवारी सहित विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिक्षक संयुक्त मोर्चा, कटनी

कटनी,सम्पूर्ण एकजुटता के साथ 8 अप्रेल को संवर्ग है तैयार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post