ऑपरेशन 'मुस्कान' के तहत उमरियापान पुलिस ने पुणे (महाराष्ट्र) से अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामद

ऑपरेशन 'मुस्कान' के तहत उमरियापान पुलिस ने पुणे (महाराष्ट्र) से अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामद


ऑपरेशन 'मुस्कान' के तहत उमरियापान पुलिस ने पुणे (महाराष्ट्र) से अपहृत बालिका को किया सकुशल बरामद

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी. पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की खोज हेतु चलाये जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के अंतर्गत उमरियापान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 137 (2) बी.एन.एस. की अपहृत बालिका को सैकड़ों किलोमीटर दूर पुणे (महाराष्ट्र) से सुरक्षित दस्तयाब किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमरियापान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुणे में दबिश देकर बालिका को बरामद किया। वैधानिक कार्यवाही के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अपनी बेटी को वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की खुले दिल से प्रशंसा की।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका

थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, कार्य.सउनि गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान,आशीष झारिया, एवं,सतेंद्र चौरसिया व शुभम गौतम साइबर सेल कटनी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post