कटनी के स्कूली बच्चों को बांधवगढ़ में मिला प्रकृति का अनुभव NTCA की ‘टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व’ योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।कटनी, 24 मार्च 2026नगर निगम कटनी द्वारा संचालित स्कूली छात्रों के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की महत्वाकांक्षी योजना “टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व” के अंतर्गत एक दिवसीय प्रकृति दर्शन सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कटनी के विद्यार्थियों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का भ्रमण कराया गया
जहां उन्होंने वन्यजीवन, बाघों की प्राकृतिक गतिविधियां और जैव विविधता को बेहद नजदीक से देखा और समझा।भ्रमण के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञ स्टाफ ने बच्चों को टाइगर रिजर्व प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वन मंडल कटनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों को प्रेरित किया।शिविर में विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों से संबंधित रोचक खेलों और क्विज़ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दी गई, जिससे बच्चों में सीखने की उत्सुकता और जागरूकता दोनों बढ़ी। शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं स्नैक्स की भी उचित व्यवस्था की गई।जागरूकता को और मजबूत बनाने के लिए सभी छात्रों एवं प्रतिभागियों को संदेशयुक्त टी-शर्ट और वॉटर बॉटल वितरित किए गए। इन पर अंकित संदेशों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
यह पूरा आयोजन वन मंडल कटनी
, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन और नगर निगम कटनी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिले की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़
9926893941,9425729343

