राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वावधान में “मेरा बाघ मेरा विद्यालय” थीम पर मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक 24 मार्च 2026 को वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार एवं एसडीओ सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वावधान में “मेरा बाघ मेरा विद्यालय” थीम पर स्कूली बच्चों के संवेदीकरण हेतु मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण कराया गया।

वन परिक्षेत्र रीठी के सांदीपनी विद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं

 तथा कटनी वन परिक्षेत्र के सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावास के 25 दिव्यांग छात्रों को शामिल किया गया। कुल 50 बच्चों को जंगली जीवों के प्रत्यक्ष दर्शन कराए गए।वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय भट्ट (आई.एफ.एस.) एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी श्री महेश पटेल ने बताया कि स्कूली बच्चों को जंगली जीवों के प्रत्यक्ष दर्शन कराकर वन्य प्राणियों एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का उद्देश्य पूरा किया गया।भ्रमण के दौरान सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य,हेमराज कारपेंटर,संजय कुशवाहा, श्रीमती प्रतिभा जैन,श्रीमती निधि पटेल एवं सहायक वार्डन श्री अविनाश कुमार तिवारी की सहभागिता रही।

वन विभाग की ओर से वन रक्षक

,सनोद कोल,हरेंद्र काछी,कमलेश लारिया एवं शभीम कोल उपस्थित रहे तथा बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।इस प्रकार का भ्रमण बच्चों में वन्य जीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेम एवं जागरूकता विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वावधान में “मेरा बाघ मेरा विद्यालय” थीम पर मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण

जिले की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़

9926893941,9425729343

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post