आपत्तिजनक नारों से नगर में आक्रोश ज्ञापन सौंपा,कार्यवाही की मांग,कार्यवाही न होने पर होगा नगर बंद
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।बरही नगर में दिनांक 17 मार्च को कुछ शरारती तत्वों द्वारा डीजे एवं माइक के माध्यम से पूरे नगर में घूम घूमकर सवर्ण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे,जिसके विरोध में नगर के सभी समाजों के जागरूक नागरिक बरही रेस्ट हाउस में इकट्ठे हुए और पुलिस प्रशासन बरही को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि उक्त लड़कों की पहचान करके उनके विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज किया जाए।सवर्ण समाज ने बरही पुलिस को 3 दिन का समय देते हुए कहा है कि अगर उक्त समयसीमा में उन अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन और नगर बंद किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व जनपद अध्यक्ष
लालजी मिश्रा,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश तिवारी,नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रमेश तिवारी,पूर्व पार्षद उत्तम शर्मा,राकेश उर्मालिया,रमाकांत मिश्रा,रामलाल गुप्ता,चिकित्सक रामप्रकाश तिवारी,डॉ.दीपक अग्रवाल,प्रवीण त्रिवेदी डब्बू,नवल चतुर्वेदी,नंदकिशोर गुप्ता अमित गुप्ता अशोक वर्मा प्रकाश सिंह चंदेल हरिओम सहित सभी वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

