स्लीमनाबाद पुलिस को 13 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद,आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा थाना स्लीमनाबाद के अप. क्र. 153/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की 13 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
पुलिस कार्यवाही में संपूर्ण भूमिका
निरी सुदेश कुमार,सउनि मानकी धुर्वे,सउनि मथुरा प्रसाद,नेहा भट्ट,रचना सिंह, अचल कुमार,आशीष पटेल, सौरभ पटेल की मुख्य भूमिका रही ।

