कटनी,वार्डों में पहुंचकर महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, सड़क व जलनिकासी व्यवस्था के शीघ्र एवं स्थायी निराकरण का दिया आश्वासन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (28 फरवरी) – शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों द्वारा उठाई जा रही मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शनिवार को रफी अहमद किदवई वार्ड एवं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का दौरा किया।दौरे के दौरान महापौर जागृति कॉलोनी पहुंचीं, जहां उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय रहवासियों ने सड़क निर्माण एवं जलनिकासी व्यवस्था के अभाव से उत्पन्न गंभीर परेशानियों से अवगत कराया। कीचड़, जलभराव और आवागमन में बाधा जैसी समस्याओं को लेकर नागरिकों ने चिंता व्यक्त की।महापौर ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के चरणबद्ध एवं स्थायी निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को भविष्य में ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।इसी क्रम में महापौर ने तिलक कॉलेज के पीछे स्थित गटागट मार्ग एवं आसपास की गलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। महापौर ने बताया कि नाली निर्माण पूर्ण होने से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।

महापौर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान विकास

 सुनिश्चित करना उनका संकल्प है। जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी भावना के साथ नगर निगम निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहा है।इस दौरान उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल, समाजसेवी अनिरुद्ध सोनी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कटनी,वार्डों में पहुंचकर महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, सड़क व जलनिकासी व्यवस्था के शीघ्र एवं स्थायी निराकरण का दिया आश्वासन

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post