कटनी,महापौर ने दिया दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का अनूठा उदाहरण बिरसा मुंडा वार्ड कीजनसमस्या पर लिया त्वरित एक्शन, मौके पर पहुंचकर दिलाया राहत का भरोसा

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासनिक कार्यप्रणाली का परिचय दिया जा रहा है। बिरसा मुंडा वार्ड अंतर्गत पन्ना मोड़ के समीप स्थित चमड़ा गोदाम रोड पर व्याप्त अव्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त होते ही महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, जय नारायण निषाद, समाजसेवी तुलाराम गोटिया, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक निशांत कनौजिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिकों की मौजूदगी रही।क्षेत्रवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि नाली का दूषित पानी सड़क पर बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जर्जर सड़क, अवरुद्ध नालियां एवं अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई थीं।समस्या की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए महापौर ने संबंधित एमआईसी सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति पुनः निर्मित न हो, इसके लिए स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार की जाए।निर्देशानुसार जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले की सफाई कार्य प्रारंभ कराया गया, जिससे सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित हुई। साथ ही केडीसी से लेकर चमड़ा गोदाम रोड तक संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने एवं आवश्यकतानुसार नई लाइटें स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

महापौर ने कहा कि निगम प्रशासन का दायित्व केवल समस्या का निराकरण करना

 ही नहीं,बल्कि समयबद्ध एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी है। “हर वार्ड,समान विकास” की भावना के साथ सभी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण  प्राथमिकता में शामिल है।

कटनी,महापौर ने दिया दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का अनूठा उदाहरण बिरसा मुंडा वार्ड कीजनसमस्या पर लिया त्वरित एक्शन, मौके पर पहुंचकर दिलाया राहत का भरोसा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post