कटनी,कल होगा शिक्षकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

कटनी,कल होगा शिक्षकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

कटनी,कल होगा शिक्षकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।वर्षों से सेवारत शिक्षकों, जिनकी नियुक्ति संवैधानिक नियमों के आधार पर हुई थी, पर सशर्त टीईटी परीक्षा थोपे जाने एवं अनिवार्य सेवानिवृत के विरोध में पूरे देश एवं प्रदेश में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में जिले में कल शिक्षकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले का प्रत्येक शिक्षक सहभागी बनेगा।टेट संघर्ष समिति एवं राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा के रमाशंकर तिवारी ने बताया शिक्षकों की नियुक्ति के 10–12 वर्ष बाद बने नियमों के लिए उस समय नियुक्त शिक्षक कैसे उत्तरदायी हो सकते हैं। ऐसे शिक्षकों पर सशर्त परीक्षा लागू करना अन्याय की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि शासन को यह नियम तत्काल वापस लेकर शिक्षक अधिकारों का संरक्षण करना चाहिए।समिति ने बताया कि जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। साथ ही जिले के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षकों की मांग को न्यायोचित बताते हुए अपना समर्थन दिया है, जिसके लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया है।टेट संघर्ष समिति एवं राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयोजक आशीष उरमलिया, अध्यक्ष शिवदास यादव, नवनीत चतुर्वेदी, जे पी हल्दकार, संजय मिश्रा, अखिलेश पांडेय, रामाधार सोनू सरावगी, रीना साहू, राम बाई कोल, वंदना त्रिपाठी एवं दमयंती डेहरिया ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करें।

कटनी,कल होगा शिक्षकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post