कटनी। ईद-उल-फितर की खुशियों में शामिल हुआ कांग्रेस परिवार

कटनी। ईद-उल-फितर की खुशियों में शामिल हुआ कांग्रेस परिवार 

कटनी। ईद-उल-फितर की खुशियों में शामिल हुआ कांग्रेस परिवार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पावन पर्व ईद-उल-फितर आज पूरे शहर में हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कांग्रेस साथियों के साथ आदर्श कॉलोनी स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। इसके पश्चात उन्होंने मुस्लिम धर्मावलंबियों के निवास पर जाकर भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और भाईचारे का संदेश दिया।अमित शुक्ला ने कहा कि ईद-उल-फितर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम,एकता और सद्भाव का प्रतीक है, जिसे सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी

, डॉ. नरेंद्र राय, मुन्ना कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, जाफर भाईजान, कैयूम भाईजान, दानिश, गुड्डा भाई, अभय खरे एवं समस्त कांग्रेस परिवार,उपस्थित रहा।आइए, हम सब मिल कर प्रेम, सौहार्द और एकता की इस परंपरा को और मजबूत बनाएं।

कटनी। ईद-उल-फितर की खुशियों में शामिल हुआ कांग्रेस परिवार



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post