बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

 बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।दिनांक 09.03.2026 को थाना बड़वारा पुलिस को ग्राम बसाड़ी मेन रोड पर एक लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी का बिना नम्बर का ट्रैक्टर-ट्राली रेत से भरा हुआ आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा वाहन को रोककर चालक से ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत के संबंध में आवश्यक दस्तावेज (रॉयल्टी) मांगे गए, किन्तु चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।पूछताछ में चालक ने अपना नाम अमर कोरी पिता गनपत कोरी उम्र 20 वर्ष निवासी भदौरी नं. 02 थाना बड़वारा जिला कटनी बताया। ट्रैक्टर का इंजन नंबर RRC5GA0181 पाया गया। अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। अवैध रेत परिवहन के संबंध में धारा 106 बी.एन.एस. एस. के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका

 थाना प्रभारी उनि के.के.पटेल,नितेश डोगरे, प्रधान, वीरेन्द्र कुमार चढ़ार एवं,पवनराज की विशेष भूमिका रही।

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post