थाना एन.के.जे. पुलिस को मिली बडी सफलता,आदतन आरोपी से 03 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर,किया गिरफ्तार

थाना एन.के.जे. पुलिस को मिली बडी सफलता,आदतन आरोपी से 03 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर,किया गिरफ्तार

थाना एन.के.जे. पुलिस को मिली बडी सफलता,आदतन आरोपी से 03 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर,किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा,अति.पुलिस अधीक्षक,संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन मे थाना एन.के.जे. प्रभारी को मिली सफलता।     कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने हेतु नशे की अवैध गतिविधियों में रोकथाम के निर्देश दिये गये है इसी तारतम्य में दिनांक दिनांक 09.03.2026 को थाना प्रभारी के आदेशानुसार सउनि मनोज कोडापे,शैलेष दमोहिया अर्पित पटेल के थाना मोबाइल के पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुए जो भ्रमण दौरान बजरंग कालोनी नदी पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति एक चोकड़ी बैंगनी रंग का पिठ्ठू बैग पीठ में टांगे आ रहा था जिससे नाम पता पूछने पर अपना हरिओम राजपूत पिता स्व. रविंद्र सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी दुर्गाचैंक खिरहनी ए.टी.एम के पीछे थाना एन.के.जे. जिला कटनी का होना बताया जो अपने कब्जे में चैकड़ी बैंगनी रंग का पिट्ठू बैग रखे मिला बैग मे रखे वस्तु के संबंध मे पूछताछ की जिसके द्वारा संतोष जनक उत्तर नही देने पर तलाशी हेतु सहमति प्राप्त किया जिसका पंचनामा तैयार किया गया। समक्ष गवाहान के तलाशी लेने पर संदेही के कब्जे से चौकडी बैगनी रंग पिट्ठू बैंग को खोलकर देखने पर 04 पन्नियो की पैकेट में हरि पत्तिदार बीज युक्त नमीयुक्त वनस्पति पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ होना पाया गया। समक्ष गवाहान के पंचनामा तैयार किया गया। मादक पदार्थ गांजा का तौल कराने पर कुल बजन 03 किलो 811 ग्राम कीमती 55000 रूपये पाया गया। थाना एन.के.जे. कटनी में आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आदतन आरोपी के विरुद्ध कटनी अलग अलग थानो मे 04 एन.डी.पी.एस एक्ट के मामले दर्ज है कुल 10 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ की जा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।   गिरफ्तार आरोपी - हरिओम राजपूत पिता स्व. रविंद्र सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी दुर्गाचैंक खिरहनी ए.टी.एम के पीछे थाना एन.के.जे. जिला कटनीजप्त अवैध मादक पदार्थ-  गांजा 03 किलो 811 ग्राम कीमती 55000 रूपये

पुलिस कार्यवाही में,सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि मनोज कोडापे ,सउनि सहपाल परतेती,केवल उइके ,प्रहलाद सैयाम,शैलेष दमोहिया,अर्पित पटेल, एन.आर.एस सोनू कहार

थाना एन.के.जे. पुलिस को मिली बडी सफलता,आदतन आरोपी से 03 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर,किया गिरफ्तार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post