थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने,होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति पत्नी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया,गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी एवं टीम द्वारा होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।
दिनांक 04/03/2026 को सूचनाकर्ता दुर्गेश बेन नि ग्राम कौड़ियां थाना स्लीमनाबाद ने लल्लू बेन व रैना बेन के द्वारा पुरानी बुराई को लेकर उसकी एवं उसके पिता की लाठी से मारपीट करने मारपीट से पिता किशोरीलाल की मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट थाने पर की रिपोर्ट पर अपराध क्र 134/26 धारा 109(1),115(2),3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन पिता भागचंद बेन उम्र 40 साल व रैना बाई पति मुकेश बेन उम्र 38 साल नि गण ग्राम धनवाही थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म घटित करना स्वीकार किया जो आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पुलिस कार्यवाही में,उल्लेखनीय भूमिका
थाना प्रभारी सुदेश समन, उनि अनिल यादव,सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि मानकी धुर्वे,तेजप्रकाश सिंह,शेख यूसुफ,लखन पटेल,मनीष पटेल,रोहित पाटकर,अभिषेक राजावत,दीपक यादव,सौरभ पटेल, नेहा भट्ट साइबर सेल से,अजय साकेत, सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
