कटनी जिले,के,शासकीय हाईस्कूल बिचुआ,विकासखंड कटनी में 1 अप्रैल 2026 को प्रवेश उत्सव का आयोजन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर शासकीय हाईस्कूल बिचुआ (विकासखंड-कटनी, जिला-कटनी, मध्य प्रदेश) में 1 अप्रैल 2026 को भव्य प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ ही "स्कूल चलो अभियान" के तहत कक्षा 9वीं एवं 10वीं में नए प्रवेश के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य ऐश्वर्या मिश्रा ने बताया कि प्रवेश उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं का स्वागत सत्कार किया जाएगा। निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें,,साइकिल योजना, आधुनिक लाइब्रेरी,प्रयोगशाला और योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों और विद्यार्थियों को दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गतिविधियां,सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण और खेलकूद का भी आयोजन होगा।स्कूल में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:
निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें
स्मार्ट क्लास से शिक्षण कार्यनिःशुल्क साइकिल योजनाअत्याधुनिक लाइब्रेरी और प्रयोगशालाप्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा,शैक्षणिक भ्रमण,स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन,कन्या पूजा,सरस्वती पूजा, राष्ट्रीय पर्व तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रवेश प्रारंभ 01 अप्रैल 2026 से होगा। कक्षा 9वीं एवं 10वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं तुरंत संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:प्रभारी प्रचार्यशासकीय हाईस्कूल बिचुआ, विकासखंड-कटनी, जिला-कटनी (म.प्र.)
मोबाइल: 6261396825,अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाकर शिक्षा के अधिकार का लाभ उठाएं और स्कूल चलो अभियान में सक्रिय सहयोग करें।स्कूल चलो,शिक्षा बढ़ाओ – एक कदम स्वर्णिम भविष्य की ओर!
