कटनी जिले,के,ग्राम पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण : ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध, कलेक्टर को शिकायत

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 28 मार्च 2026,जिला कटनी के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरौध,के ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गंभीर शिकायत की है। ग्रामवासियों के अनुसार, खसरा नंबर 317 से 279 तक सिंचाई नहर तक बाजिबुल अर्ज (वाजिबुल अर्ज) में दर्ज 10 फुट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर भूस्वामियों द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कर रास्ता पूरी तरह रोक दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि पूर्व में पंचायत द्वारा इस रास्ते पर पुलिया भी बनवाई गई थी, जिसका उपयोग सभी ग्रामवासी करते थे। बाद में भूमि बिक्री के दौरान रास्ते का कोई उल्लेख नहीं किया गया और भूमि मुकेश कार्डा एवं राकेश कार्डा को हस्तांतरित कर दी गई। इन भूस्वामियों ने सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर ही बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी। इसके अलावा पीछे वाले रास्ते (जिसकी रिकॉर्ड अनुसार 25 फुट चौड़ाई है) पर भी बाउंड्री सटाकर दीवार खड़ी कर दी गई है।

ग्रामवासियों ने कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया है कि:अतिक्रमण की नाप कराई जाए,रास्ता खुलवाया जाए

बाजिबुल अर्ज में दर्ज रास्ते का खसरे में सुधार कर पालन सुनिश्चित किया जाए।आवेदन में खसरा मिसल की नकल और पूर्व आवेदन की प्रति संलग्न की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यह सार्वजनिक मार्ग लंबे समय से उपयोग में था और वाजिबुल अर्ज में दर्ज होने के कारण यह ग्रामवासियों का परंपरागत अधिकार है। अतिक्रमण हटाए बिना उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अपील — स्थानीय जनपद पंचायत और राजस्व अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की तुरंत जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

यह खबर जनसुनवाई की शिकायत के आधार पर प्रकाशित की गई है।

कटनी जिले,के,ग्राम पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण : ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध, कलेक्टर को शिकायत

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post