बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली किया जप्त।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस,अधीक्षक,संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़,वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 06.02.2026 को थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान गुरुकुल स्कूल के सामने उबरा रोड के पास में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया।जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम राजभान कोल पिता हेतराम कोल उम्र 25 साल निवासी खन्ना थाना बरही जिला कटनी मध्यप्रदेश को होना बताया। ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज पूछने करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।
पुलिस कार्यवाही मेंविशेष भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा, आर 701 विवेक श्रीवास्तव,आरक्षक 781 विवेक यादव की विशेष भूमिका रही।कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

