बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को ग्राम बिजौरी थाना बड़वारा से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को ग्राम बिजौरी थाना बड़वारा से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को ग्राम बिजौरी थाना बड़वारा से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे,विशेष ऑपरेशन मुस्कान,के तहत पुलिस अधीक्षक,जिलाअभिनय विश्वकर्मा,द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं  अनुविभागीय अधिकारी  विजयराघवगढ,वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।टीम द्वारा थाना बरही के 

1,अप. क्र. 119/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के  मामले की अपर्हत बालिका को ग्राम बिजौरी थाना बड़वारा जिला कटनी मध्य प्रदेश से ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिकाओ को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना,प्रभारी बरही

 अरविंद कुमार चौबे,उप निरी ऋषभ सिंह बघेल चौकी प्रभारी खितौली,आशीष पटेल ,आर दिलीप कोल,की मुख्य भूमिका रही।

*कटनी,करदाताओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रख बकाया वसूली के प्रयास जारी,विशेष शिविरों के माध्यम से प्रदान की गई संपत्ति कर एवं दुकान किराया जमा करने की सुविधा*  *अवकाश के दिनों में बकाया कर जमा करने की सुविधा का नागरिकों ने लिया भरपूर लाभ*     मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के शेष दिवसों तथा निगम के करदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु अभियान चलाकर विशेष प्रयास किए जा रहे है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में नागरिकों को उनके बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा हेतु जहां  एक ओर वार्डवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अवकाश के दिनों में बकाया करों की राशि को जमा करने की सुविधा का भी नागरिक गण कार्यालय पहुंचकर भरपूर लाभ उठा रहे है। वसूली अभियान के तहत वित्तीय वर्ष के लक्ष्य प्राप्ति हेतु गठित दल द्वारा वार्डों में बड़े बकायादारों के घर घर पहुंचकर उनसे संपर्क किया जाकर बकाया राशि निगम कोष में जमा कराने के प्रयास भी निरंतर जारी है।  *वार्डवार विशेष शिविर*  राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि करदाताओं को उनके ही क्षेत्र में सरल, सुरक्षित और त्वरित भुगतान व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु रविवार 8 फरवरी को तीन स्थलों इंदिरा नगर चौराहा, मंगल नगर गेट के पास सहित रोशन नगर परोहा मार्केट के पास विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया किया गया। विशेष शिविर के तहत सोमवार 9 फरवरी को एनकेजे बजरिया और दुर्गा चौक खिरहनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि मंगलवार 10 फरवरी को गायत्री नगर राम मंदिर के पास एवं आधारकाप  में केशरवानी आटा चक्की के पास शिविर आयोजित होगा। इसके  अलावा बुधवार 11 फरवरी को माधव नगर तांगा स्टैंड के पास एवं गाटर घाट सब्जी मंडी के पास शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। *दुकान किराया जमा करने विशेष शिविरों का आयोजन* नगर निगम स्वामित्व की दुकानों के किरायेदारों को बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाकर निगम प्रशासन द्वारा बाजारवार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत मंगलवार 10 फरवरी को झंडा बाजार, बुधवार 11 फरवरी को गोल बाजार, गुरुवार 12 फरवरी को प्रियदर्शनी बस स्टैंड, शुक्रवार 13 फरवरी को रेलवे स्टेशन के समीप  वाणिज्यिक केंद्र तथा शनिवार 14 फरवरी को बिलैया तलैया में  प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाकर बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।  *सुविधा का नागरिकों ने लिया भरपूर लाभ* अवकाश के दिनों में  कैश काउंटर खुलने सहित विशेष शिविर आयोजित करने की सुविधा का निगम करदाताओं ने भरपूर लाभ उठाते हुए शनिवार को करीब 8 लाख 54 हजार रूपये के बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहयोगी बनने का संदेश दिया।  *शहरवासियों से अपील* निगम प्रशासन ने शहरवासियों सेआयोजित हो रहे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने बकाया करों को जमा कर रसीद प्राप्त करते हुए नगर विकास में सहयोगी बनने का आग्रह  किया गया है।



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post