चौकी झिंझरी थाना माधव नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को कानपुर (उ.प्र.) से किया गिरफ्तार

 चौकी झिंझरी थाना माधव नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को कानपुर (उ.प्र.) से किया गिरफ्तार

चौकी झिंझरी थाना माधव नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को कानपुर (उ.प्र.) से किया गिरफ्तार

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा हत्या के प्रयास के एक फरार एवं शातिर आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर से अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की गई है।दिनांक 14.12.2025 को ग्राम पिपरौंध में रात्रि लगभग 01:30 बजे, स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 51 D 0187 में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पिपरौंध निवासी शुभम जायसवाल एवं दीपक जायसवाल पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं। उक्त घटना की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 1046/2025, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी एजाद उर्फ भूरा कुरैसी एवं गोलू उर्फ बरकत मंसूरी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण का मुख्य आरोपी—परवेस कुरैसी, पिता इदरिस कुरैसी, उम्र 36 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, दमोह—घटना दिनांक से फरार था।

आपराधिक रिकॉर्ड - गिरफ्तार आरोपी परवेस कुरैसी के विरुद्ध थाना गढ़ा, गोहलपुर (जिला जबलपुर) एवं थाना कोतवाली दमोह में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम सहित लगभग 35 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई-  पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में साइबर यूनिट कटनी की सहायता से एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। टीम द्वारा आरोपी को हमराज गार्डन के पास, चौकी पुखरायाँ, थाना भोगनीपुर, जिला कानपुर (उ.प्र.) से अभिरक्षा में लिया गया।आरोपी को विधिवत वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आज दिनांक 19.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका   चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे ,एएसआई शशिभूषण सिंह प्रधान आरक्षक राजेश चौधरीचन्द्रकमल पाण्डेय, सैनिक अक्षय पाण्डेय,साइबरअजय साकेत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

चौकी झिंझरी थाना माधव नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को कानपुर (उ.प्र.) से किया गिरफ्तार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post