थाना उमरियापान पुलिस के द्वारा गुम हुई 14 वर्षीय बलिका को 48 घंटे में तलाश कर परिजनों को किया सुपूर्द ,परिजनों के चेहरे मैं आई मुस्कान
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।दिनांक 17.02.26 को प्रार्थिया ने थाना उमरियापान उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया था कि इसकी 14 वर्षिय बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गयी है कि रिपोर्ट पर थाना उमरियापान में अप.क्रं. 45/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन मे थाना उमरियापान पुलिस के द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालिका की तलाश हेतु टीम तैयार कर अपहृत बालिका की तलाश पतारसी किया जो मानवीय सूत्रों के आधार पर धरवारा थाना स्लीमनाबाद में होने की सूचना प्राप्त हुई जो परिजनों के साथ जाकर दस्तयाब कर परिजनों को सुपूर्द किया। गुमी हुई बालिका को पुलिस की तत्परता से 48 घंटे के अंदर मिलने पर परिजन बहुत खुश हुये ।
पुलिस कार्यवाही में,सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी. महेन्द्र जायसवाल ,सउनि गया प्रसाद मंगोरे,अजय सिंह,आशीष झारिया,अजय तिवारी,मोहन मुबेल,दुर्गा शुक्ला व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

