कटनी,श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर महापौर सूरी ने पार्षद साथियों के साथ किया भावपूर्ण कथा श्रवण भक्ति-भाव से सराबोर वातावरण में सुनी अमृतमयी कथा
मध्य प्रदेश समाचारन्यूज़कटनी, (02 फरवरी) – श्री रंगनाथ नगर में आज सोमवार को नगरवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के भाव से भरे वातावरण में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का उत्सव मनाया।इस विशेष अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अपने पार्षद साथियों के साथ कथा स्थल पहुँचीं और पूरे भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण किया।प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री इंद्रेश जी उपाध्याय ने अपने ओजस्वी प्रवचन में श्रीमद्भागवत की महिमा, भक्ति का महत्व तथा जीवन में धर्म और सदाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उनकी अमृतमयी वाणी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर दिखाई दिए।महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएँ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार करती हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कथा नगरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।कथा श्रवण के दौरान एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे भक्तिभाव के साथ कथा का आनंद लिया।

