महापौर श्रीमती सूरी के नवाचार के तहत 3 फरवरी को निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों पर करेंगी सुनवाई

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, 3 फरवरी।आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से महापौर श्रीमती सूरी द्वारा किए गए  नवाचार के तहत मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती सूरी

 स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों, शिकायतों एवं सुझावों पर सुनवाई करेंगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश देंगी। इस पहल से नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।उल्लेखनीय है कि विगत मंगलवार 27 जनवरी को आयोजित प्रथम महापौर जनसुनवाई के दौरान पहुंचे 26 आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की जाकर 9 आवेदनों का तत्काल निराकरण किए जाने पर संबंधित आवेदकों द्वारा निगम प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया था। 

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील

 की है कि वे 3 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में निर्धारित समय पर निगम कार्यालय पहुंचे, तथा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, जिससे शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

महापौर श्रीमती सूरी के नवाचार के तहत 3 फरवरी को निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों पर करेंगी सुनवाई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post