चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने 16 वर्षीय अपहृत,नाबालिक बालिका को ग्रीन सिटी रेवाडी जिला हरियाणा से दस्तयाब कर किया परिजनो को सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 16 वर्षीय अपहृत नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने आपरेशन मुस्कान के तहत की कार्यवाहीदिनांक 25/07/25 शाम करीबन 18.00 बजे प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा पिता लोचन प्रसाद कुशवाहा उम्र 44 वर्ष ग्राम जरवाही थाना माधवनगर जिला कटनी का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर चौकी निवार थाना माधवनगर ने अप क्रं.661/25 धारा 137(2) बी.एन.एस.का कायम कर अपहर्ता की पुलिस निरंतर जिला कटनी सीमावर्ती जिलो के साथ साथ कटनी जबलपुर नरसिंहपुर,इटारसी मे भी लगातर तलास कर रही थी और अंततः अपहर्ता को मुखबिर सूचना पर कटनी नगर से प्र.आर.68 मनीष कुमार असैया आर.352 अरविन्द कुशवाहा ग्रीन सिटी रेवाडी जिला हरियाणा से दस्तयाब किया है जिसकी प्रारंभिक कार्यवाही बाद पुलिस ने अपहर्ता को उसकी माता को सुपुर्द कर दिया। परिजनों की खुशीः- बालिका को सुरक्षित पाकर उसके परिजनो के चेहरे पर राहत और खुशी की मुस्कान लौट आई। बालिका के माता-पिता ने पुलिस के प्रयासो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
पुलिस कार्यवाही में,महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक संजय दुबे,चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,सउनि रमाकान्त दुबे,मनीष कुमार,गौरव सेन, अरविन्द कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही थाना माधवनगर लगातार गुमशुदा, अपहृता की दस्तयाबी और बिछडे, अपहृत, गुमशुदा को परिजन से मिलाने में लगातार सराहनीय कार्य कर रही हैं इसी क्रम में आज भी पुलिस व्दारा नाबालिक बालिका को अपने परिजन से मिलाया गया जिससे परिजन ने बालिका के मिलने पर राहत की सांस ली और खुशी में झूम उठे।

