कटनी, सनातन धर्म पंजाबी मंडल माधव नगर द्वारा लोहड़ी समाज के साथ मिलजुल कर, बड़े धूमधाम से,मनाया अपना मुख्य त्योहार
मध्य मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।लोहड़ी समाज के साथ मिलजुल कर बड़े धूमधाम से मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्री विनय कोहली एवं श्रीमती मीना कोहली रही । कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती प्रतिभा ओबेरॉय द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुई । मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान संस्था अध्यक्ष सुशील आनन्द , पवन खत्री,रिम्मी खुराना , जसपाल अरोरा,वागीश आनन्द एवं दिनेश खुराना द्वारा पगड़ी पहना श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया श्रीमती मीना कोहली जी का सम्मान श्रीमती अनीता कपूर,श्रीमती रीता पसरीजा , श्रीमती रीमा आनन्द , श्रीमती रश्मि खुराना द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में लोहड़ी पर प्रकाश डालते हुए समाज को लोहड़ी पर्व ,मकर संक्रांति की बधाई दी गई ।कार्यक्रम के अगले चरण में बच्चों व मातृशक्ति द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें सुंदर-सुंदर गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों का भी संस्था द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम में पंजाबी बिरादरी प्रधान श्री चमन लाल जी आनन्द ,डॉक्टर श्री जय चड्ढा , श्री वीरेन मैनी,श्री विजय कपूर, श्री विनय चड्ढा,श्री दीपक भल्ला,श्री रवीन्द्र बत्रा,श्री संजू नाकरा, श्री गुरूचरन जग्गी, श्री प्रीतम दास जी मदनानी, श्री लक्ष्मन वीरवानी, डॉक्टर श्री राजेश पाठक,श्री राजेश धाम , जोगेंद्र अरोरा,श्री बाबी सचदेवा, श्री विकास नाकरा,अमृत पसरीजा,श्रीदेवीदास सोनी, श्री जोधाराम जयसिंघानी,श्री राजेश आनन्द आदि जनों व मातृशक्ति की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर लोहड़ी जलाई (प्रचलित की ) लोहड़ी माता से परिवार ,समाज व देश में सुख शांति की कामना की गई । कार्यक्रम का समापन सह भोज के साथ हुआ ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता कपूर व श्रीमती रीमा आनन्द द्वारा किया गया ।अंत में श्री पवन खत्री द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया । अध्यक्ष,सुशील आनन्द,

