चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा खाद्यान्न की चोरी करने वाले एवं खाद्यान्न खरीदने वाले चार आरोपीयो को गिरफ्तार कर,भेजा जेल

 चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा खाद्यान्न की चोरी करने वाले एवं खाद्यान्न खरीदने वाले  चार आरोपीयो को गिरफ्तार कर,भेजा जेल

चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा खाद्यान्न की चोरी करने वाले एवं खाद्यान्न खरीदने वाले  चार आरोपीयो को गिरफ्तार कर,भेजा जेल

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षकअभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक,नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने खाद्यान्न  की चोरी करने वाले एवं खाद्यान्न को खरीदने वाले चार आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/1/26 को प्रार्थी ऋषभ कुमार जैन पिता श्री बिजय कुमार जैन उम्र,38 साल निवासी निवार पहाडी थाना माधवनगर जिला कटनी का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया की मेरी साहू मोहल्ला , निवार पहाडी मे अनाज रखने की  पुरानी गोदाम है  दिनांक 20/12/2025 को करीबन 20 बोरी गेहूँ की प्रत्येक बोरी करीबन 50-50 किलो की रखा था जो कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रं.81/26 धारा,331(4),305(ए),बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

 विवेचना दौरान,संदेही आरोपीगण (1)भक्कल कोल पिता स्व मोतीलाल कोल उम्र 35 वर्ष निवासी चिरईहार मोहल्ला निवार पहाडी थाना माधवनगर जिला कटनी  (2) सोमलाल उर्फ काला कोल पिता  कन्छेदी कोल उम्र 21 वर्ष  निवासी काली   मोहल्ला कोल बस्ती निवार थाना माधवनगर जिला कटनी (3) रंजीत उर्फ बाबा कोल पिता स्व दुखी लाल कोल उम्र 19 वर्ष निवासी चिरईहार निवार पहाडी थाना माधवनगर कटनी से पूछताछ कर कथन मेमोरेण्डम लेख किये जो अपने मेमोरेण्डम मे बताये की दिनांक 21/1/26 के रात्रि करीबन 12.00 बजे भक्कल  कोल,अपने साथ मुझे और सोमलाल उर्फ काला कोल ,अनिल कोल को साथ में साहू मोहल्ला ऋषभ जैन के गोदाम के पास लेकर गये और शटर में लगे ताला को भक्कल ने पत्थऱ से तोडा था और हम चारो गोदाम के अंदर गये गोदाम मे रखे गेंहू की 09 कट्टी बोरी को चोरी किये थे और उसी रात को राजेश कोल के घर के पीछे रख  दिये थे और दिनांक 22/1/26 को गेंहू की विक्री करने के लिये मोहल्ले के विजय साहू से गेंहू को बेचने के  लिये बात कर लिये थे जो विजय साहू रात्रि में गेंहू लाने को बोला तो मैं और भक्कल कोल,सोमलाल कोल,अनिल कोल चारो रात्रि करीबन 11.00 बजे चोरी किये गये 09 कट्टी गेंहू को विजय साहू के घर में बेचे थे जो विजय साहू से पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किये जो गेंहू खरीदना बताया जिसे प्रकरण में  धारा 317(2) मे का इजाफा कर गिरफ्तार किया गया उक्त चारो आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय मे ज्यूडिशियल रिमाण्ड मे पेश कर जेल भेजा गया प्रकरण का एक आरोपी अनिल कोल घटना दिनांक से फरार है ।जिसकी पता तलास जारी है ।

 पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक  एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,सउनि कमलेश्वर शुक्ला ,रमाकान्त दुबे,प्र.आर.गौरव सेन,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा,वकील यादव  की अहम भूमिका रही ।

चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा खाद्यान्न की चोरी करने वाले एवं खाद्यान्न खरीदने वाले  चार आरोपीयो को गिरफ्तार कर,भेजा जेल


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post