दिवाली छुट्टियों के पूर्व आई पी एस में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
मध्य प्रदेश समाचारन्यूज़ कटनी।बरही इंडियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली छुट्टियों के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से आई .पी .एस. क्विज कंपटीशन ,"बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट ,रंगोली, दीपक डेकोरेशन में नन्हे मुन्ने द्वारा अपनी हुनर का कलात्मक एवं रचनात्मक प्रदर्शन किया ,साथ ही विद्यालय के काउंसलिंग मेंबर द्वारा टीचर्स के सम्मान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर बच्चों द्वारा शिक्षकों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ कलात्मक प्रदर्शन के कर सम्मान समारोह भी आयोजित किए इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ ने काफी आनंदमय रहे और बच्चों द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित ऐसे कार्यक्रम की खूब सराहना की और सभी ने अपने-अपने कार्य अनुभव भी शेयर किया वहीं के चेयर पर्सन आर यस जायसवाल द्वारा क्षेत्रीय भाषा बघेली में सभी को संबोधन कर बघेली बोली का अस्तित्व बचाए रखने का प्रयास किया विद्यालय प्रबंधन द्वारा समापन अवसर पर सभी जनों को दीपदान उत्सव के पूर्व मिष्ठान वितरण कर मंगल कामनाएं प्रेषित की गई इस अवसर पर विद्यालय के चेयरपर्सन सहित प्राचार्य ,सभी डिपार्ट के एचओडी सीनियर एवं जूनियर शिक्षक की उपस्थिति रही

